रामनगर में गुरुवार को ई-रिक्शा चालकों ने कथित तौर पर एक मोबाइल ऐप के जरिए वाहनों को बीच रास्ते में बंद किए जाने और इसके बाद उन्हें चालू करने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 300 ई-रिक्शा चालकों ने अपने वाहन जीआईसी ग्राउंड में खड़े कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का गुस्सा उस समय सड़कों पर दिखाई दिया जब सैकड़ों चालक अपने टुकटुक लेकर नार्मल स्कूल जीआईसी ग्राउंड पहुंचे। चालकों ने आरोप लगाया कि एक विशेष ‘BAT’ ऐप के जरिए उनके ई-रिक्शा को कहीं भी अचानक बंद कर दिया जाता है, जिससे उन्हें और सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।चालकों का कहना है कि कई बार वाहन में मरीज, बुजुर्ग और बच्चे सवार होते हैं। ऐसे में बीच रास्ते में वाहन बंद होने से उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन बंद होने के बाद कुछ लोग पैसे लेकर उसे दोबारा चालू कराने की बात करते हैं, जो संगठित अवैध वसूली का मामला है। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई,चालकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
ई-रिक्शा चालकों का हल्लाबोल, ऐप से वाहन बंद करने और अवैध वसूली का आरोप
