ताज़ा ख़बर

चारधाम यात्रा पर संकट डालने वालों को सीएम धामी ने दिया करारा जवाब – सांसद

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा चरम पर है। पिछले दिनों सामने आये प्रकरणों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कुछ घटनाक्रमों ने यात्रा को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने धैर्य से सभी चुनौतियों का समाधान निकाला। बंसल ने कहा कि अच्छा शासक वही होता है जो धैर्यपूर्वक चुनौतियों का सामना करे। उन्होने उदाहरण देते हुए कहा कि पेपर लीक और हरिद्वार जमीन खरीद मामले में भी सरकार ने बिना उत्तेजित हुए निर्णय लिए साथ ही नकल विरोधी देश का सबसे सख्त कानून लाया गया और आरोपियों को जेल भेजा गया। सांसद ने बताया कि कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं के बेहतर इंतजाम से अब तक 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा से युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कुछ लोग व्यवधान डालने और आपदा में राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने स्थिति संभालकर शांति व सौहार्द बनाए रखा हैं।