ताज़ा ख़बर

केदारपुरम स्थित नारी निकेतन का जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निरीक्षण किया

राजधानी देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन का आज जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रह रही महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद कहा कि नारी निकेतन में अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं। हालांकि कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता महसूस की गई, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा निवासरत महिलाओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी