देहरादून में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने परियोजना समन्वय समिति की बैठक में 14 विभागों के भूमिगत कार्यों की समीक्षा की। आवश्यक कार्यों को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सशर्त अनुमति दी गई। डीएम ने निर्देश दिए कि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हों और जनता को असुविधा न हो। ईसी रोड पर होटल रिजेंट के पास मामूली कार्य छह माह तक लंबित रहने पर संबंधित सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। डीएम ने चेतावनी दी कि देरी, सुरक्षा मानकों की अनदेखी या अधूरी खुदाई पर नोटिस, आरसी और आर्थिक दंड की कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून में विकास कार्यों पर डीएम सख्त, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
