देहरादून के झंडा बाजार स्थित मालीयान मोहल्ले में 17 वर्षीय युवक पर 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे।
लोगों में नाराजगी के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने शांत कराया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे हालात पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। जांच जारी है, दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
