नीट परीक्षा में गड़बड़ी के बाद एक बार फिर से नीट परीक्षा को पूरी तैयारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। जहां एक ओर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड में राज्य सरकार ने एक विशेष सुविधा नीट परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए शुरू की है। जिसमें अभ्यर्थी नीट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र तक जाने और वापस आने की उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण बसों की निशुल्क सुविधा ले सकते हैं। इसको लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण बसों पर जो भी अभ्यर्थी नीट की दोबारा परीक्षा देने जा रहे हैं, उनके लिए यात्रा निशुल्क रहेगी। बस अभ्यर्थी उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए और वैध प्रवेश पत्र उसके पास होना चाहिए। जिसे वे कंडक्टर को दिखाकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यह सुविधा नीट परीक्षा के दो दिन पूर्व यानि 19 जून से शुरू होकर दो दिन बाद 23 जून तक चलेगी।
नीट की परीक्षा में अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा…
