ताज़ा ख़बर

फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल करने वाले 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त

बागेश्वर में फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सहारे सरकारी नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। शिक्षा विभाग ने सभी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। ये शिक्षक बागेश्वर, कपकोट और कांडा विकासखंड के ससोला, क्वीटी, उछात, स्यालढुंगा, चनूसी, नरगोली, ठेली, जलमानी, सुंदिल और जगथाना प्राथमिक विद्यालयों में तैनात थे। विभागीय सत्यापन के दौरान इनके शैक्षणिक दस्तावेज रामनगर बोर्ड को जांच के लिए भेजे गए थे, जहां प्रमाणपत्र कूटरचित पाए गए। मुख्य शिक्षाधिकारी आशा राम चौधरी ने कार्रवाई की पुष्टि की है। अब तीनों विकासखंडों के उपशिक्षा अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के बाद बच्चों की पढ़ाई और नियुक्ति प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन पर भी सवाल उठ रहे हैं।