उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने सरकार पर स्वीकृत परियोजनाओं की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जिन योजनाओं को स्वीकृति मिली थी और जिन पर सरकारी धन भी खर्च हुआ, वे आज भी बंद पड़ी हैं। रावत ने मांग की कि इन सभी कार्यों को तत्काल शुरू किया जाए। साथ ही सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे राजभवन का घेराव करेंगे।
हरक सिंह रावत का सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम
