ताज़ा ख़बर

सीएम धामी का सख्त संदेश, शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में समाधान के आदेश दिए।

शून्य प्रतिशत कार्यवाही वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। साथ ही प्रत्येक सोमवार समाधान दिवस आयोजित करने, लंबित भूमि विवादों के शीघ्र निस्तारण, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए।