ताज़ा ख़बर

कुमारी सैलजा 17 जून को देहरादून पहुंचेंगी, संगठनात्मक बैठकों का करेंगी संचालन

कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा 17 जून को देहरादून पहुंचेंगी, संगठनात्मक बैठकों का करेंगी संचालन

देहरादून, 16 जून। कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी, लोकसभा सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा 17 एवं 18 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुमारी सैलजा 17 जून (बुधवार) को प्रातः 9:00 बजे नई दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 6E-5298 से रवाना होकर 9:50 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह देहरादून पहुंचकर सुबह 11:00 बजे से जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक प्रदर्शन को लेकर बैठक करेंगी।

दोपहर 2:00 बजे वह पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों एवं फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। इसके पश्चात शाम 4:00 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ वन-टू-वन संवाद एवं विचार-विमर्श का कार्यक्रम निर्धारित है। रात्रि विश्राम देहरादून में होगा।

18 जून (गुरुवार) को दोपहर 12:00 बजे कुमारी सैलजा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगी। इसके बाद वह अपराह्न 3:00 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। शाम 4:35 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-6227 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी तथा शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि इस दौरे के दौरान कुमारी सैलजा प्रदेश कांग्रेस संगठन की गतिविधियों, संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी रणनीति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं से विस्तृत चर्चा करेंगी।