ज्योतिर्मठ। चंद्रग्रहण के कारण उर्गम घाटी के भरकी गांव की कालिंका देवी की रथ यात्रा रविवार को बांसा गांव में प्रवास पर रही। चंद्रग्रहण का सूतक शुरू होने से पूर्व मां कालिंका की डोली की विशेष पूजा की गई। सोमवार को माता की रथ यात्रा चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।
कालिंका की रथ यात्रा शनिवार को बांसा गांव पहुंची थी। चंद्रग्रहण के कारण यात्रा इसी गांव में प्रवास पर रही। लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि रविवार को देवी की डोली स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह चौहान के घर पर प्रवास पर है। सोमवार को सूतक काल खत्म होने के बाद यज्ञ, भोग लगाने के बाद देवी रथ पर सवार होकर डुमक गांव के लिए प्रस्थान करेंगी। बांसा गांव से करीब 16 किमी पैदल चलकर सोमवार को देवडोली वीरभद्र (बजीर) से भेंट करेगी। इसके बाद वीरभद्र से आज्ञा लेकर यात्रा रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। संवाद
Chamoli News: आज रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी कालिंका की यात्रा
