ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता शामिल; 1.29 लाख नए नाम जुड़े, 1.04 लाख नाम हटे

उत्तराखंड में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद आज 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि SIR शुरू होने से पहले प्रदेश में 79 लाख 60 हजार 762 मतदाता थे। ड्राफ्ट लिस्ट में यह संख्या 71 लाख 33 हजार 785 रह गई थी। दावा-आपत्ति के बाद अब अंतिम सूची में 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता हैं। इनमें 37 लाख 37 हजार 701 पुरुष, 34 लाख 21 हजार 36 महिलाएं और 212 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 18-19 साल के 72 हजार 656 युवा वोटर हैं। इस दौरान 1 लाख 29 हजार 872 नए नाम जुड़े और 1 लाख 4 हजार 708 नाम हटाए गए। प्रदेश में 12 हजार 543 बूथ हैं। छूटे लोग Form-6 के जरिए नाम जुड़वा सकते हैं।