ताज़ा ख़बर

मानसून के बाद सड़कों पर वार-फुटिंग पर काम, DM सख्त

मानसून के बाद देहरादून की खराब सड़कों को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीएम आशीष चौहान सड़कों का जायजा ले रहे हैं। 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों की राइडिंग कंडीशन सुधारने का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी ने 15 सितंबर से मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। वहीं, सड़क खुदाई की अनुमति 25 सितंबर को समाप्त हो चुकी है और अब नई अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रशासन का पूरा फोकस पैचवर्क और सड़क मरम्मत पर है। डीएम और अधिकारी लगातार फील्ड विजिट कर ग्राउंड रियलिटी का जायजा ले रहे हैं।