मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर उत्तराखंड में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कॉरपोरेट सेक्टर भी आगे आया है। खटीमा में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपशिष्ट प्रबंधन के लिए तैयार 15 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।नेस्ले इंडिया ने अपने CSR मद से धर्मपुर, छत्तरपुर, बिंदूखेड़ा, कीरतपुर, बागवाला, दानपुर और नगला तराई के लिए 7 इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन उपलब्ध कराए हैं। वहीं ब्रिटानिया की ओर से हेल्थ एवं न्यूट्रिशन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अपशिष्ट प्रबंधन का सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल गांवों में स्वच्छता को नई दिशा देगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में मदद करेगा।उधम सिंह नगर में 373 ग्राम पंचायतों को 71 क्लस्टरों के माध्यम से जोड़ते हुए व्यापक कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था विकसित की गई है। इसके लिए 231 वाहनों का बेड़ा तैयार किया गया है, जिसमें 134 ई-रिक्शा और 75 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित CSR एवं अन्य स्रोतों से उपलब्ध वाहन शामिल हैं।मुख्यमंत्री धामी की पहल ने स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी और कॉरपोरेट सहयोग से जुड़ा मिशन बना दिया है।
धामी की पहल से स्वच्छता अभियान को कॉरपोरेट का साथ कचरा प्रबंधन को मिली रफ्तार, CSR से मिले 7 इलेक्ट्रिक वाहन, सीएम ने 15 वाहनों को दिखाई हरी झंडी
