मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी सरल, सहज और जन-केंद्रित कार्यशैली का परिचय दिया। शुक्रवार को लोहियाहेड हेलीपैड और अपने निजी आवास पर मुख्यमंत्री ने जनता एवं जनप्रतिनिधियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।सीएम धामी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है। सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है और प्रशासन की वास्तविक सफलता तभी है, जब आम नागरिक को समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान मिले।मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर भी चर्चा की और भरोसा दिलाया कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने तथा नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।खटीमा में मुख्यमंत्री का यह जनसंवाद एक बार फिर संदेश देता है—मुख्यमंत्री की प्राथमिकता सत्ता नहीं, जनता की समस्या का समाधान है।
जनता के बीच सीएम धामी, मौके पर सुनीं समस्याएं, लोहियाहेड से निजी आवास तक जनसंवाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
