देहरादून में नाबालिगों के वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग के मामलों को लेकर बाल संरक्षण आयोग ने चिंता जताई है। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाने से जुड़ी वीडियो सामने आने पर उन्हें एआरटीओ को भेजकर कार्रवाई कराई जाती है। उन्होंने अभिभावकों और विद्यालयों से भी बच्चों को यातायात नियमों का पालन कराने की अपील की है।बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने कहा कि नाबालिग बच्चों का दोपहिया वाहन चलाना नियमों के खिलाफ है। इसके बावजूद कई जगह बच्चे बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमों का पालन कराने में अभिभावकों और स्कूलों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।आयोग की ओर से ऐसे मामलों में एआरटीओ को शिकायत भेजकर कार्रवाई कराई जाती है। साथ ही विद्यालयों को भी नोटिस जारी किए गए हैं, ताकि नाबालिगों को वाहन चलाने से रोका जा सके। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि नियमों का पालन नहीं होने पर संबंधित विद्यालय की एनओसी निरस्त करने की कार्रवाई तक की जा सकती है।
नाबालिगों के वाहन चलाने पर बाल आयोग सख्त
