अतिवृष्टि के चलते क्षतिग्रस्त देहरादून-मसूरी मार्ग को जल्द दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पानी वाले बैंड के पास क्षतिग्रस्त हिस्से का स्थलीय निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मौके पर काम की जानकारी ली। मंत्री ने सड़क के पुनर्निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संवेदनशील हिस्सों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बरसात के दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी न हो और देहरादून-मसूरी के बीच यातायात जल्द सामान्य हो सके।
अतिवृष्टि के चलते क्षतिग्रस्त देहरादून-मसूरी मार्ग को जल्द दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई
