रामनगर के टांडा मल्लू क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान टांडा मल्लू निवासी रवि सैनी के रूप में हुई है। परिजनों ने एक महिला और एक पुरुष पर हत्या का शक जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना से आक्रोशित करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ पिरूमदारा चौकी पहुंचकर घेराव और हंगामा किया। संगठन का कहना है कि मृतक उनके संगठन से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।देर शाम टांडा मल्लू क्षेत्र में रवि सैनी के संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश पड़े होने की सूचना परिजनों को मिली। मृतक के भाई जोनी कुमार के अनुसार शाम करीब छह बजे पप्पू नाम का एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और बताया कि रवि उसके घर के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही जोनी मौके के लिए रवाना हुआ परिजनों ने हाथ पर एक अन्य निशान और खून की हल्की बूंद होने की बात भी कही है। इसके बाद रवि को रिक्शे से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और शव को रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी।घटना के बाद परिजनों ने पप्पू और एक महिला पर संदेह जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं युवक की संदिग्ध मौत की खबर से आक्रोशित करणी सेना के कार्यकर्ता परिजनों के साथ पिरूमदारा चौकी पहुंचे और चौकी का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
रामनगर में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप…
