सीमांत खटीमा में उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में खटीमा बाजार चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुपाल की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक वाहन को सीज किया है। इसके अलावा, बिना कागजात, तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले अन्य वाहन चालकों के भी चालान काटे गए हैं।
चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन सीज और चालान
