विकास नगर के झाझरा क्षेत्र में आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला… प्रेम नगर से विकासनगर की तरफ एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ऑटो रिक्शे को दौड़ा रहे दो रिकशे चालक अचानक हादसे का शिकार हो गए… अपनी क्षमता से ज्यादा इन रिक्शे को दौड़ा रहे चालकों के सामने अचानक विकासनगर की तरफ से एक तेज कार आ गई… जिससे रिक्शा चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और तेज ब्रेक लगते ही एक दूसरे के आगे पीछे दौड़ रहे दोनों रिक्शा सड़क पर पलट गए… घटना में एक रिक्शा चालक ज्यादा गंभीर घायल हुआ है…जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया… जबकि इन वाहनों के शीशे चकनाचूर होकर सड़क पर बिखरे नजर आए…
तेज रफ्तार का कहर…हादसे मे रिक्शा चालक गंभीर घायल…!
