मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि इसके बाद के दिनों के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। साथ ही मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बिजली कड़कने के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर चंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 31जुलाई को मानसून के दूसरे चरण यानी अगस्त और सितंबर महीने का दीर्घकालिक पूर्वानुमान भी जारी कर दिया है।अगस्त और सितंबर के संयुक्त महीनों में उत्तराखंड समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दीर्घकालिक औसत (LPA) की 94 प्रतिशत से कम बारिश दर्ज होने के आसार हैं।
अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
