उत्तराखंड में हर पात्र परिवार को अपना घर उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस के 232 लाभार्थियों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ भवन संख्या आवंटित की गई। लाभार्थियों और अधिकारियों की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिससे आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री के “सबका घर” के संकल्प को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में धरातल पर उतार रहे हैं और हर पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में 232 ईडब्ल्यूएस लाभार्थियों को भवन संख्या आवंटित की गई। पूरी प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम के जरिए लाभार्थियों और अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई, जिससे निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रही।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि हर व्यक्ति के सिर पर अपना घर हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उसी संकल्प को उत्तराखंड में साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक पात्र परिवार तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है और आवास उपलब्ध कराना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
