भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिले, इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से ऋषिकेश तक पैदल कांवड़ यात्रा निकालेंगी। 10 अगस्त को हर की पौड़ी से शुरू होने वाली करीब 22 किलोमीटर लंबी इस विशेष कांवड़ यात्रा का समापन ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा। खेल मंत्री ने देहरादून में प्रेस वार्ता कर यात्रा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, खेल चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संगम है। यात्रा में संत समाज के साथ प्रदेश और देश के खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी और आम नागरिक भी शामिल होंगे। रेखा आर्या ने सभी से इस संकल्प यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प संग रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा
