नैनीताल जिले के रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां और अन्य परिजनों ने रामनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकीय जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक की उम्र 19 वर्ष है। शिकायत और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
नाबालिग से दुष्कर्म कर किया गर्भवती,आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो में केस दर्ज
