ताज़ा ख़बर

बारिश पर अलर्ट, नशे पर सख्ती,आई जी कुमाऊँ ने जनता से की अपील

कुमाऊं में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। आईजी कुमाऊं ने कहा कि सभी संबंधित विभागों और राहत-बचाव टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जनता से भी बरसात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। इसके साथ ही आईजी ने नशे के खिलाफ अभियान में आम लोगों से सहयोग की भी अपील की है।आईजी कुमाऊं ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए सभी टीमें अलर्ट पर हैं संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है और एसडीआरएफ समेत सभी आपदा राहत एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फावड़े, बेलचे और अन्य आवश्यक राहत सामग्री भी तैयार रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।आईजी ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से अपील की कि तेज बारिश के दौरान उफनते नालों, गधेरों और नदी-नालों को पार करने की कोशिश न करें और उनके आसपास भी न जाएं। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।इसके अलावा आईजी कुमाऊं ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को अपने आसपास मादक पदार्थों की तस्करी या नारकोटिक्स से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना मानस पोर्टल पर दर्ज करें। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी