ताज़ा ख़बर

हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार

एसटीएफ और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अहतशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर के संचालक अहतशाम उल हक को प्रतिबंधित कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया।छापेमारी के दौरान 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप और भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए, जिनकी अवैध सप्लाई का नेटवर्क भी जांच के दायरे में आ गया है।एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का कनेक्शन पहले बरामद किए गए 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल मामले से भी जुड़ा मिला है।जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतिबंधित दवाओं को बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेचकर अवैध कमाई कर रहा था, जबकि वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।एसटीएफ ने कलियर क्षेत्र के कई संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दी है और पूरे ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में कार्रवाई लगातार जारी है।