गश्त के दौरान कलियर गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा। जवानईखेड़ा स्थित शहीद कुरैशी के मकान की छत पर बने कमरे में दबिश दी गई।छापे के वक्त 4 आरोपी भाग निकले, 2 को मौके पर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 120 किलो गोमांस बरामद।गौकशी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण जैसे 1 चापड़, 2 छोटी कुल्हाड़ियाँ, 1 लकड़ी का गुटका भी मौके से बरामद किया गया। पुलिस ने मौके की घेरा बंदी कर सबूत अपने कब्जे में लिए।आरोपियों के खिलाफ थाना कलियर में उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पकड़े गए आरोपियों केजी पहचान शहीद कुरैशी और शानू कुरैशी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी गौकशी के मामले दर्ज हैं।फरार चार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश जारी है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
