उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा आज मसूरी के एक होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें तय किया गया कि उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी वहीं राज्य के सभी छोटे दलों को साथ लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और राष्ट्रीय पार्टियों को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया जाएगा उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल सभी 70 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ेगी और भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड से हटाने का प्रयास करेगी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की सारी जमीनों को पूँजीपतियों को बेच दिया गया है और आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार भू माफिया के साथ मिलकर उत्तराखंड की जमीनों को खुर्द बुर्द करने का काम कर रही है
70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी उत्तराखंड क्रांति दल
