ताज़ा ख़बर

आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे गणेश जोशी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

मसूरी में कांग्रेस ने एक निजी सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले को एक बार फिर राजनीतिक मुद्दा बना दिया कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की कि जब तक मामले की जांच चल रही है, तब तक मंत्री को नैतिक आधार पर मंत्रिमंडल से बाहर किया जाए या उनका इस्तीफा लिया जाए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी मंत्री पर गंभीर आरोपों को लेकर जांच चल रही हो तो संवैधानिक और राजनीतिक नैतिकता के आधार पर उन्हें पद पर बने रहने के बजाय जांच पूरी होने तक पद से अलग रहना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की 144 करोड़ रुपये की मसूरी पेयजल योजना को लेकर भी सवाल उठाए गए कांग्रेस का आरोप है कि योजना पर बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद पर आए दिन पेयजल पाइपलाइन फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं कांग्रेस ने इसे कार्य की गुणवत्ता और योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल बताया इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आए से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके फिर आप कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं कर रही है कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई ऐसे क्षेत्र है जहां की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है कैबिनेट मंत्री ने पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल में मसूरी की जनता को छलने का काम किया है