ताज़ा ख़बर

विधायक ने पौराणिक देवी मंदिर का किया लोकार्पण

देवी मंदिर का लोकार्पण करते सल्ट विधायक महेश जीना।

स्याल्दे (अल्मोड़ा)। सल्ट विधायक महेश जीना ने देघाट में पौराणिक देवी मंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की। शनिवार को मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि देवी मंदिर 300 वर्ष से भी अधिक पुराना है। इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए कुमाऊं के साथ-साथ गढ़वाल से भी लोग पहुंचते हैं। विधायक जीना ने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए सरकार ने इसके लिए 86 लाख रुपये स्वीकृत किए। मंदिर को बनाने में दो वर्ष का समय लगा। विधायक ने पत्नी अंजू जीना के साथ पूजा अर्चना भी की। वहां सुरेंद्र गोयल, मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विरेंद्र रावत, जेष्ठ प्रमुख संगीता ढौंढियाल, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राधा रमण उप्रेती, जिला महामंत्री पूरन रजवार, करन जीना, हरी राम आर्या आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *