अंकिता भंडारी मामले में दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रेस वार्ता कर मामले में सीबीआई जांच और वीआईपी एंगल पर सवाल उठाए।प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश विकट स्थिति से गुजर रहा है और अंकिता केस में सबूत नष्ट करने और रिजॉर्ट को तोड़ने के पीछे साजिश है उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस मामले में शामिल लोगों को बचाने का काम किया और अब एक व्यक्ति को राज्यपाल बनाकर अभयदान दे दिया उन्होंने पीएम मोदी से इस मामले पर जवाब मांगा और मातृशक्ति से बाहर आने का आह्वान किया।वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण प्रदेश की अस्मिता और गौरव पर चोट है अंकिता ने गौरव की रक्षा करते हुए जान दी उन्होंने कहा कि सैकड़ों रिजॉर्ट टूटे लेकिन चर्चा में एक ही रिजॉर्ट आया उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने अंकिता की आखिरी चैट को जांच में क्यों शामिल नहीं किया और वीआईपी को लेकर जांच क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सीबीआई आखिर किस बात की जांच कर रही है, और अगर कोई वीआईपी नहीं है तो सरकार को स्पष्ट कहना चाहिए।पुलिस जांच में वीआईपी की भूमिका से इनकार किया गया है और कोर्ट ने भी दुष्यंत गौतम को वीआईपी बताने वाले आरोपों को बिना सबूत वाला बताया है कांग्रेस के आरोप कांग्रेस नेताओं के बयान के तौर पर हैं।
