वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस हाईकमान ने साफ कर दिया है कि पार्टी की ओर से वंदे मातरम का पूरा गायन नहीं किया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड कांग्रेस भी अपने केंद्रीय नेतृत्व के समर्थन में उतर आई है।उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने वंदे मातरम को लेकर कहा कि कांग्रेस पूरा वंदे मातरम नहीं गाएगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या हम भाजपा के टट्टू हैं कि वह जो कहे, हम वही करें। हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस संविधान को मानने वाली पार्टी है और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान का पालन करती है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही कांग्रेस अपने फैसले लेगी।
वंदे मातरम के पूरे गायन पर कांग्रेस का इनकार, हरक का बीजेपी पर हमला
