ताज़ा ख़बर

तेल और चीनी के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन ..

देश में तेल और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर राजधानी देहरादून में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा किपूरे देश में चीनी की बढ़ती कीमत और एथनॉल मिलावटी तेल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। देश के नागरिकों की गाड़ियां खराब कर रहा है, और एथनॉल नीति के तहत पूरे देश में गन्ने की कमी है, जो शुगर मिलें झेल रही हैं। आज चीनी की कीमत पिछले एक महीने के अंदर तीस रूपये तक बढ़ गई है। आम लोगों की थाली से अब मिठास भी गायब होती जा रही है। पूरे देश में इसके खिलाफ आक्रोश है और आज कांग्रेस पार्टी की ओर से यह प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आगे भी पूरे प्रदेश में आंदोलन होंगे, हर शहर, जिले, कस्बे में चीनी की बढ़ती कीमतें और मिलावटी पेट्रोल को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।