ताज़ा ख़बर

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त केम्प्टी मार्ग पर मकान को खतरा

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है जहां एक और शहर की सभी सके क्षतिग्रस्त हो रही है वहीं दूसरी ओर मसूरी कमेटी मार्ग पर स्थित एक मकान को खतरा पैदा हो गया है भारी बरसात के चलते नल का सारा पानी मकान में घुस रहा है और जिसके कारण उसमें बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है स्थानीय निवासियों द्वारा शासन प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द इसकी मरम्मत का कार्य कराया जाए इसके साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाए भवन स्वामी सोनू पवार ने बताया कि यहां पर उनकी दुकान और मकान है जहां पर वहां पिछले 1 वर्ष से रह रहे हैं और अपने जीवन भर की पूंजी को उन्होंने मकान और दुकान बनने पर लगा दिया है लेकिन बरसात के कारण नाले का सारा पानी उनकी दुकान और घरों में घुस रहा है जिसके कारण दीवारों पर मोटी कारे आ गई हैं उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ललिता पवार ने कहा कि यहां पर बनाई गई दुकान से ही उनका परिवार का भरण पोषण होता है लेकिन बरसात के कारण और मकान खतरे की जद में आ गए हैं मकान में रखा सारा सामान खराब हो गया है और यह कभी भी टूट सकता है उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को उनकी सहायता के लिए आगे आना चाहिए और उनका आर्थिक सहायता देनी चाहिए