पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला कांग्रेस की ओर से बाइक रैली निकाली गई, वहीं कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी के देश के आधुनिक विकास में योगदान को याद किया गया।महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल झूलाघर से बाइक रैली शुरू की, जो गांधी चौक पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली में दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इसके बाद कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर ने कहा कि राजीव गांधी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर, संचार और युवा शक्ति को बढ़ावा देकर भारत को आधुनिक दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।
राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
