ताज़ा ख़बर

टनल में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता: धामी

मायापुर (पीपलकोटी) टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर ग्राउंड जीरो पर सक्रिय नजर आए। हादसे के बाद घटनास्थल का जायजा लेने से लेकर पीपलकोटी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तक मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव अभियान की लगातार निगरानी की और स्पष्ट निर्देश दिए कि टनल में फंसे शेष तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, प्रशासन और टीएचडीसी की टीमों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञता और उपलब्ध सभी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखने को कहा।धामी सरकार ने हादसे से प्रभावित परिवारों को भी तत्काल राहत देने की संवेदनशील पहल की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा एवं सहायता राशि 4 लाख शीघ्र उपलब्ध कराने और घायलों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उत्तराखंड में आपदा हो या कोई बड़ा संकट, मुख्यमंत्री धामी का ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्यों की कमान संभालना उनके सक्रिय और संवेदनशील नेतृत्व की पहचान बन चुका है। संकट की घड़ी में प्रशासन को दिशा देने और प्रभावितों के साथ खड़े रहने का उनका यह रवैया लोगों में भरोसा मजबूत करता है।