उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के मुताबिक देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही, जिला प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश की स्थिति में नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
14 से 17 अगस्त तक बारिश का दौर, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
