ताज़ा ख़बर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

घायल बदमाश गौकशी की घटना में विगत 2 वर्षों से चल रहा था वांछित

पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रोके जाने पर बदमाश पुलिस को चकमा देकर अपने साथी के साथ मौके से हो गया था फरार

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर सरकारी वाहन को किया था क्षतिग्रस्त

पुलिस द्वारा बचाव में किये गये जबाबी फायर में 1 बदमाश हो गया था घायल

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली

मौके पर घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस को एक 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस तथा गोकशी की घटना हेतु लाये गये औजार हुए बरामद

मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल पुलिस द्वारा उपचार हेतु ले जाया गया अस्पताल

उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना के संबंध में ली जानकारी

मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का है गैंगस्टर, अभियुक्त के विरूद्ध उ०प्र० तथा उत्तराखंड में पशु क्रूरता सहित विभिन्न अपराधों के लगभग डेढ दर्जन अभियोग है पंजीकृत

पुनः गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में अपने साथी के साथ देहरादून आया था अभियुक्त