ताज़ा ख़बर

खटीमा रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों के शव मिलने से सनसनी

खटीमा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार देर रात दो लोगों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए सूचना दी है। दरअसल, 8 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे 112 इमरजेंसी सेवा के माध्यम से खटीमा रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर आसपास के स्थानीय लोग भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों की पहचान की गई। मृतकों में राजेंद्र सिंह सामंत निवासी वेस्ट व्यू होटल के सामने, खटीमा, ऊधम सिंह नगर बताए गए हैं। वहीं दूसरे व्यक्ति की पहचान विनोद सिंह पलाल निवासी ग्राम नगला तहार, चौकी जलालपुर, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस टीम आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया है। वहीं खटीमा सी ओ नीरज सेमवाल ने बताया कि मामले की जांच जारी हैं