ताज़ा ख़बर

मल्लिकार्जुन खड़गे का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा..

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल यानी 8 अगस्त से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। खड़गे हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने इस दौरे को बेहद अहम माना है। वहीं, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने खड़गे के दौरे को लेकर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और चुनावी तैयारियों को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि खड़गे का संदेश आगामी चुनाव के लिए पार्टी को एकजुट करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 9 अगस्त को दोपहर बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करके दिल्ली के लिए रवाना होंगे।