ताज़ा ख़बर

वन विभाग में हड़कंप, मामले की जांच शुरू

रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज में लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है। नयागांव बीट में अज्ञात तस्करों ने सड़क किनारे खड़े तीन बेशकीमती सागौन के पेड़ों को काट दिया। इनमें से दो पेड़ों की लकड़ी तस्कर अपने साथ ले गए, जबकि एक पेड़ मौके पर ही पड़ा मिला। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज के नयागांव बीट स्थित टेडी पुलिया के पास यह सनसनीखेज मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि अज्ञात तस्करों ने देर रात या तड़के सड़क किनारे खड़े तीन सागौन के पेड़ों को काट डाला। तस्कर दो पेड़ों की लकड़ी वाहन में भरकर फरार हो गए, जबकि तीसरा पेड़ घटनास्थल पर ही पड़ा मिला