देहरादून रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने टास्कफोर्स गठित करने के निर्देश दिए और 7 दिन के भीतर विस्तृत एक्शन प्लान मांगा।डीएम ने कहा कि रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा पर्यावरणीय मिशन है। नगर निगम को नदी में गिरने वाले नालों और गार्बेज प्वाइंट्स का चिन्हीकरण, ड्रोन सर्वे तथा सफाई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।साथ ही घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण और जनजागरूकता अभियान को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रिस्पना नदी का पुनर्जीवन मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाएगा।
डीएम का बड़ा एक्शन: 7 दिन में मांगा रिस्पना नदी का एक्शन प्लान
