मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया। इस दौरान उन्होंने पर्वतारोहियों का हौसला बढ़ाया और उनके साहस, मेहनत और टीम भावना की तारीफ की।NIM और JIM&WS की टीम ने 22 फरवरी को 6 हजार 961 मीटर ऊंची माउंट एकांकागुआ चोटी पर सफल चढ़ाई की। वहीं नुन-कुन अभियान में 15 अगस्त को माउंट कुन, 26 अगस्त को डेल्टा-41 और 31 अगस्त को माउंट नुन पर तिरंगा फहराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी उपलब्धियों से युवाओं को पर्वतारोहण के लिए प्रेरणा मिलती है और उत्तराखंड का नाम देश-दुनिया में रोशन होता है।
CM धामी ने NIM के चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन
