ताज़ा ख़बर

नीट यूजी 2025 फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी

नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले में पहले छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब एसआईटी ने साक्ष्यों के आधार पर धीरज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की कार से करीब 5 लाख 58 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में धीरज ने बताया कि यह रकम रूपेश पंडित ने फ्रीडम फाइटर कोटे से कुछ छात्रों को MBBS में दाखिला दिलाने के एवज में कमीशन के तौर पर दी थी।