माउंट एकांकागुआ समेत चार सफल अभियानों का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन, साहस और अनुशासन की सराहना
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में साहसिक खेलों और पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी के चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया।

मुख्यमंत्री ने पर्वतारोहियों को बधाई देते हुए उनके साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और टीम भावना की सराहना की। माउंट एकांकागुआ (6,961 मीटर) पर 22 फरवरी को सफल आरोहण के साथ NIM और JIM&WS के संयुक्त दल ने उपलब्धि हासिल की।वहीं NIM के नुन-कुन अभियान दल ने 15 अगस्त को माउंट कुन (7,077 मीटर), 26 अगस्त को डेल्टा-41 (5,908 मीटर) और 31 अगस्त को माउंट नुन (7,135 मीटर) पर सफल आरोहण कर एक ही अभियान में तीन चोटियों पर तिरंगा फहराने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां युवाओं को साहसिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ उत्तराखंड की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करती हैं।
