डाॅ. हरक सिंह रावत ने ईडी की छापेमारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ईडी को गणेश जोशी व पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक के लेखक गांव पर भी छापा मारना चाहिए इस पर भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि डाॅ. हरक सिंह रावत को अब लोग सीरियसली नहीं लेते हैं डाॅ. हरक सिंह रावत सिर्फ और सिर्फ लाफिंग बुद्धा बनकर रह गए हैं जो अपनी बातों से लोगों को हंसाते हैं।
