भारत में 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस संकल्प के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने आज हरिद्वार से ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की।यात्रा का शुभारंभ सुबह करीब 7 बजे हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी से हुआ। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और भारत में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन की कामना के साथ गंगाजल उठाया।सैकड़ों खिलाड़ियों और महिलाओं ने लिया हिस्साखेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा की ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ का समापन आज ऋषिकेश स्थित प्रसिद्ध वीरभद्र मंदिर में हुईं ।जहां खेल मंत्री रेखा आर्या ने भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया और भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने तथा देश में खेलों के विकास की कामना की।कहा की इस संकल्प यात्रा के जरिए खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही खिलाड़ियों और युवाओं में ओलंपिक के प्रति उत्साह और देश के लिए बड़े खेल लक्ष्य का संकल्प मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।
रेखा आर्या ने उठाया गंगाजल, ओलंपिक 2036 की मेजबानी का लिया संकल्प
