ताज़ा ख़बर

2027 चुनाव से पहले सियासत गरम, RSS-भाजपा की रणनीति पर कांग्रेस का हमला

उत्तराखंड में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में देहरादून स्थित संघ कार्यालय में भाजपा और आरएसएस के शीर्ष नेताओं की समन्वय बैठक हुई है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल रहे वही प्रदेश चुनाव समिति अभियान अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस बिल्कुल रणनीतिक तरीके से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है और रही बात भाजपा की तो संघ और भाजपा मिलकर सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम करती है प्रदेश की जनता भाजपा को समझ चुकी है अब लोगों को बरगलाने का काम भाजपा नहीं कर पाएगी. इसलिए इस बार की चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी.