ताज़ा ख़बर

सीएम धामी ने रुद्रपुर से किसानों को दी 369 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान 369.66 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिनका प्रदेशवासियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है तथा जल, मृदा संरक्षण और टिकाऊ कृषि व्यवस्था विकसित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।